मवि रमपुरा का 16 वें दिन भी नहीं खुला ताला

Updated:
विज्ञापन

सिंघिया. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय रमपुरा में अभिभावकों एवं छात्रों के द्वारा सोलहवें दिन भी तालाबंदी जारी रही़ विद्यालय का पठन पाठन पूर्णत: बंद है़ जबकि सहायक शिक्षक समय पर विद्यालय आ रहे हैं़ प्रखंड के प्रशासन कुंभकर्णी निंद्रा में सो जाने से क्षेत्र में विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था चरमराती जा रही है़ जिसका […]

विज्ञापन

सिंघिया. प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय रमपुरा में अभिभावकों एवं छात्रों के द्वारा सोलहवें दिन भी तालाबंदी जारी रही़ विद्यालय का पठन पाठन पूर्णत: बंद है़ जबकि सहायक शिक्षक समय पर विद्यालय आ रहे हैं़ प्रखंड के प्रशासन कुंभकर्णी निंद्रा में सो जाने से क्षेत्र में विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था चरमराती जा रही है़ जिसका असर पठन पाठन कर रहे छात्रों पर पड़ रहा है़ इधर अभिभावक राकेश राय, लाल बाबू राय, पांडव राय, अमित राय, अमरजीत राय, रवींद्र राय, लव कुमार, सुजीत राय, चंदन राय, मनोज राय, फुलो राय, सुशील राम, बबाजी राय, सीता राम शर्मा, हरेराम राय, अजय राय, धर्मराज राय ने कहा कि विद्यालय में व्याप्त अनियमितता के खिलाफ अभिभावकों का आंदोलन का सोलहवें दिन भी जारी रहा. लेकिन कोई पदाधिकारी विद्यालय पहुंचकर जांच पड़ताल कर मामले का हल निकालने की जहमत नहीं उठायी. यह चिंता की बात है़ इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ जय किशन ने बताया कि जानकारी मिली है़ अभिभावक से बातचीत कर विद्यालय की व्यवस्था दुरूस्त करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन