सेविका चयन : उजियारपुर में 26 पदों के लिये आम सभा

Updated:
विज्ञापन

18 फरवरी से नौ मार्च के बीच तिथि निर्धारित अंतिम मेधा के अभ्यर्थियों में से होगा चयन समस्तीपुर, प्रतिनिधि . जिले के उजियारपुर प्रखंड में सेविका के 16 व सहायिका के 10 पद रिक्त हैं. इन पदों पर अभ्यर्थियों के चयन के लिए प्रखंड में आगामी 18 फरवरी से आम सभा क ी शुरूआत की […]

विज्ञापन

18 फरवरी से नौ मार्च के बीच तिथि निर्धारित अंतिम मेधा के अभ्यर्थियों में से होगा चयन समस्तीपुर, प्रतिनिधि . जिले के उजियारपुर प्रखंड में सेविका के 16 व सहायिका के 10 पद रिक्त हैं. इन पदों पर अभ्यर्थियों के चयन के लिए प्रखंड में आगामी 18 फरवरी से आम सभा क ी शुरूआत की जायेगी. विभाग की ओर से घोषित की गयी तिथि के अनुसार लोहागीर पंचायत के केंद्र संख्या 244 एवं चांदचौर पूर्वी के केंद्र 18 पर आगामी 18 फरवरी को आम सभा होगी. इसी तरह हरपुर रेवाड़ी के केंद्र 247, 51 पर 19 फरवरी एवं चैता उत्तरी के केंद्र संख्या 63 पर बहाली के लिए आगामी 20 फरवरी को आम सभा होगी. जबकि लखनीपुर महेशपट्टी के केंद्र संख्या 154 व रायपुर के केंद्र 78 पर 21 फरवरी को आमसभा होगी. इसी तरह चांदचौर करिहारा के केंद्र 248, परोरिया के केंद्र 31 पर 23 फरवरी को आम सभा होगी. बैकुंठपुर ब्रहंडा के केंद्र 249 और रामचंद्रपुर अंधैल के केंद्र संख्या 122 पर चयन के लिए आगामी 24 फरवरी को आमसभा की तिथि तय की गयी है. इसी तरह भगवानपुर कमला केकेंद्र 246 व रायपुर के कें द्र 80 पर 25 फरवरी को आमसभा होगी. लोहागीर के केंद्र 168, पतैली पूर्वी के केंद्र 126 पर 26 फरवरी और बैकुंठपुर ब्रहंडा कें केंद्र 26 व डढिया मुरियारो कें केंद्र 46 पर 27 फरवरी को आमसभा होगी. वहीं गावपुर के केंद्र 161, चांदचौर पूर्वी के केंद्र 202 पर 28 फरवरी रामचंद्रपुर अंधैल के केंद्र 124, हरपुर रेवाड़ी के केंद्र 234 पर दो मार्च को आम सभा की तिथि तय की गयी है. वहीं चांदचौर मध्य के केंद्र 250, चांदचौर पूर्वी के केंद्र 196 पर 3 मार्च को और अंगार के केंद्र 27 व रायपुर वार्ड के केंद्र संख्या 82 पर 9 मार्च को आमसभा की तिथि निर्धारित की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन