समस्तीपुर के मरवाड़ा चौक पर पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले के सिंघिया समेत कई थानों का वांछित अपराधी विकास कुमार झा उर्फ मुन्ना झा को पुलिस ने मरवाड़ा चौक से मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है. जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में उसका भी नाम शामिल था. सिंघिया थाना क्षेत्र के रामपुर […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले के सिंघिया समेत कई थानों का वांछित अपराधी विकास कुमार झा उर्फ मुन्ना झा को पुलिस ने मरवाड़ा चौक से मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है. जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में उसका भी नाम शामिल था.
सिंघिया थाना क्षेत्र के रामपुर बहोड़ कैना निवासी मुन्ना पर सिंघिया थाना में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं से जुड़े चार मामले दर्ज हैं. उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गिरींद्र मोहन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था. इसमें सिंघिया थाने की पुलिस को भी शामिल किया गया. मंगलवार की शाम पुलिस को मुन्ना के मरवाड़ा चौक पहुंचने की भनक लगी.
टीम के सदस्यों ने छापेमारी कर मुन्ना को दबोच लिया. एसपी सुरेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी विकास कुमार झा उर्फ मुन्ना झा जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट, रंगदारी, लूट, सरकारी कार्य में बाधा डालने जैसे कई संगीन मामलों में संलिप्त रहा है.
मधुबनी व दरभंगा में भी दर्ज हैं मामले
मुन्ना झा पर सिंघिया थाना के अलावा सीमावर्ती दरभंगा व मधुबनी जिलों के थानों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के मुताबिक एसडीजेएम मधुबनी में जीआर 115/12 व मधुबनी नगर थाना कांड संख्या 158/12 दर्ज हैं. इसके अलावा दरभंगा के बहेड़ी थाना में भी प्राथमिकी दर्ज है. इन मामलों की भी पुलिस पड़ताल में जुटी है.
पुरस्कृत होंगे सदस्य
मुन्ना की गिरफ्तारी के लिए बनायी गयी विशेष टीम को इस सफलता के लिए पुरस्कृत किया जायेगा. एसपी के हवाले से बताया गया है कि टीम के सदस्यों को मिलने वाले पुरस्कार से जिले के अन्य पुलिस कर्मियों के हौसले बुलंद होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन