विद्यालय में घटित घटना के बाद बैठक संपन्न
फोटो फारवार्ड ::::::::प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगर . विश्वनाथ रामबहादुर उम विद्यालय, अन्दौर में बीतंे दिनों आक्रोशितों द्वारा उपस्कर जलाये जानें के बाद बुधवार को पोषाक क्षेत्र के छात्रों के अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों व प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक पूर्व एचएम चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन विजय कुमार ने किया विद्यालय में बीतें दिनों घटित घटना […]
फोटो फारवार्ड ::::::::प्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगर . विश्वनाथ रामबहादुर उम विद्यालय, अन्दौर में बीतंे दिनों आक्रोशितों द्वारा उपस्कर जलाये जानें के बाद बुधवार को पोषाक क्षेत्र के छात्रों के अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों व प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक पूर्व एचएम चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई. संचालन विजय कुमार ने किया विद्यालय में बीतें दिनों घटित घटना की निंदा की गयी और इसकी पुर्नावृति नहीं होने के लिए विविध पक्षों पर चर्चाएं की गयी. विद्यालय में कुशलतापूर्वक पठन- पाठन के लिए भी वक्ताओं द्वारा आवश्यक सुझाव दियें गये. बैठक में शिरकत करतें हुए एसडीओ पटोरी ने बीडीओ बबलु कुमार, बीइओ शमशाद अहमद को पूर्व एचएम द्वारा योजना मद की छात्रों की बांटी गई प्राप्त आवंटन की राशि का ब्योरा प्राप्त कर एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट भेजने को कहा, इस दौरान प्रभारी एचएम व शिक्षकों भय मुक्त होकर कुशलतापूर्वक पठन- पाठन की गतिविधियों को संचालित करने के भी निर्देश भी दिये गये. बैठक में विचार व्यक्त करने वालों में भाकपा नेता मनोज सुनील, पंसस अमरनाथ राय, दिनकर राय, सरपंच गणेशी शर्मा संजीत कुमार राय, प्रेमचन्द्र राय शिक्षक राएकवाल राय प्रभारी एचएम आदि शामिल थे. मौके पर शिक्षक सजंय कुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार, डॉ अरूण कुमार पंकज, डॉ संजय कुमार सुमन, उषा किरण, अनिता कुमारी सहित छात्र- छात्राएं उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










