कहीं 6 माह तो कहीं 1 वर्ष से लंबित है निर्माण प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन

अग्रिम राशि निर्गत होने के बावजूद भी बरती गयी शिथिलता समस्तीपुर. जिले में संचालित प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में वर्गकक्ष की कमी को दूर करने के लिए विभागीय स्तर से अग्रिम राशि निर्गत करने के बाद भी कई विद्यालयों में निर्माण प्रक्रिया लंबित पड़ा हुआ है. वहीं कई विद्यालयों में प्रभार व एचएम के सेवानिवृत्त […]

विज्ञापन

अग्रिम राशि निर्गत होने के बावजूद भी बरती गयी शिथिलता समस्तीपुर. जिले में संचालित प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में वर्गकक्ष की कमी को दूर करने के लिए विभागीय स्तर से अग्रिम राशि निर्गत करने के बाद भी कई विद्यालयों में निर्माण प्रक्रिया लंबित पड़ा हुआ है. वहीं कई विद्यालयों में प्रभार व एचएम के सेवानिवृत्त होने के कारण भी कार्य लंबित पड़ा हुआ है. बताते चले कि प्राथमिक विद्यालय विष्णुपुर बांदे में 5 अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण के लिए अग्रिम राशि निर्गत कर दी गयी थी. बावजूद छह माह से कार्य लंबित है. प्रावि चाकोभिंडी चमारटोल में 6 वर्गकक्ष निर्माण प्रक्रिया 6 माह से, प्रावि निकसपुर अनुसूचित जाति में तो नये विद्यालय भवन निर्माण की प्रक्रिया विगत चार माह से लंबित पड़ी हुई है. प्रावि औरा व प्रावि कोची में क्रमश: दो व तीन अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण प्रक्रि या एक वर्ष से लंबित है. प्रावि कोठिया के 2 व मवि दसौत के 8 अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण प्रक्रिया 6 माह से अटका पड़ा है. उमवि परिदह व प्रावि रतिया में चार चार अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण प्रक्रिया अभी तक प्रारंभ ही नहीं की गयी है. प्रावि खराज में तीन अतिरिक्त वर्गकक्ष का निर्माण प्रक्रिया वर्षो से लंबित पड़ा हुआ है. उमवि पडरी में 4 व उमवि छेछनी में भी 4 अतिरिक्त वर्गकक्ष निर्माण प्रक्रिया 6 माह से लंबित पड़ी है. मवि पुसहो में 4 अतिरिक्त वर्गकक्ष की निर्माण प्रक्रिया अभी तक नहीं शुरू की गयी. इधर बालिका शौचालय की निर्माण प्रक्रिया में भी कई विद्यालयों में शिथिलता बरती है. मवि पटसा, प्रावि कन्या सिही, उमवि आतापुर, प्रावि दूधौल, उमवि वीरपुर में बालिका शौचालय निर्माण का कार्य नहीं शुरू किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन