गोष्ठी में शिक्षकों को मिले कई निर्देश

Updated:
विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड के बीआरसी भवन में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रभारी बीइओ मो. इफतेखार अहमद ने की. उपस्थित एचएम व सीआरसीसी को बाल पंजी का संधारण, नियमित शिक्षकों को संपत्ति ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. प्रभारी बीइओ ने उपस्थित शिक्षकों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें शिक्षक भविष्य कटौती पंजी […]

विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड के बीआरसी भवन में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्रभारी बीइओ मो. इफतेखार अहमद ने की. उपस्थित एचएम व सीआरसीसी को बाल पंजी का संधारण, नियमित शिक्षकों को संपत्ति ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. प्रभारी बीइओ ने उपस्थित शिक्षकों से परिचय प्राप्त करते हुए उन्हें शिक्षक भविष्य कटौती पंजी नहीं होने पर वेतन रोक दिये जाने की चेतावनी दी. निर्देश दिया कि जिस विद्यालय मंे भवन की राशि शेष है, उसे अविलंब पूरा करते हुए उपयोगिता कार्यालय में जमा करायें. मौके पर बीआरपी उपेन्द्र राम, जयप्रकाश सिंह, अनिल मिश्र, राज किशोर प्रसाद, प्रवीण कुमार, रंधीर कुमार, शिवजी मिश्रा, परमानंद मंडल, अनोज कुमार सिंह, शिवजी प्रसाद चौधरी, कृष्ण बल्लभ यादव, जयंती देवी, राजीव कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, रणवीर राय, लक्ष्मण पासवान, प्रफुलचंद्र राय, इंदुभूषण सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन