28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विवादित भूमि पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस

विद्यापतिनगर. थाना के बढ़ौना बस्ती गांव में बुधवार को सीओ ने पुलिस बल के साथ न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि पर शांतिपूर्वक दखल कब्जा दिलाया़ बताया जाता है कि भूमि विवाद अधिनियम 2010 के तहत बाद संख्या 145-2013 के आलोक में भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय के निर्देश पर सीओ रमेश प्रसाद व […]

विद्यापतिनगर. थाना के बढ़ौना बस्ती गांव में बुधवार को सीओ ने पुलिस बल के साथ न्यायालय के आदेश पर विवादित भूमि पर शांतिपूर्वक दखल कब्जा दिलाया़ बताया जाता है कि भूमि विवाद अधिनियम 2010 के तहत बाद संख्या 145-2013 के आलोक में भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय के निर्देश पर सीओ रमेश प्रसाद व थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बढ़ौना बस्ती में विवादित भूमि पर शांतिपूर्ण दखल कब्जा दिलाया़ इसे लेकर जिला से अतिरिक्त बल मुहैया कराया गया था़ मामला सच्चिदानंद चौधरी बनाम परशुराम राय का था़ सच्चिदानंद चौधरी ने परशुराम राय पर भूमि के अतिक्रमण किये जाने की नालिसी की थी़ उप समाहर्ता के न्यायालय ने फैसला सच्चिदानंद चौधरी के पक्ष में दिया था़

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें