विवाद में युवक का गुप्तांग काटा!
रोसड़ा . थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में एक युवक (25) का गुप्तांग काटे जाने का मामला उजागर हुआ है. हालांकि पुलिस ने इस तरह की कोई जानकारी होने से अनभिज्ञता जाहिर की है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 10.30 बजे सुबह में एक गंभीर रूप से जख्मी युवक को अनुमंडल अस्पताल के इमरजेंसी […]
रोसड़ा . थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में एक युवक (25) का गुप्तांग काटे जाने का मामला उजागर हुआ है. हालांकि पुलिस ने इस तरह की कोई जानकारी होने से अनभिज्ञता जाहिर की है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को करीब 10.30 बजे सुबह में एक गंभीर रूप से जख्मी युवक को अनुमंडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्त्ती कराया गया. अस्पताल में मौजूद डा. कमलेश कुमार ने बताया कि उक्त युवक का गुप्तांग बुरी तरह से जख्मी था. जिसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया. डा. कमलेश ने बताया कि युवक के परिजनों ने उन्हें जानकारी दी कि मारपीट के क्रम में किसी लड़की या महिला ने उसके गुप्तांग पर प्रहार कर काट दिया है. वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि किसी लड़की के साथ जबरदस्ती करने का यह परिणाम हो सकता है. लोक लाज के भय से घटना की सच्चाई बताने से लोग फिलहाल परहेज कर रहे हैं. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि किसी तरह की सूचना नहीं मिली है. सूचना मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










