दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज
समस्तीपुर, प्रतिनिधि .न्यायालय के आदेश पर बुधवार को नगर थाना में दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें न्यू कॉलोनी निवासी महिला कामिनी देवी ने कहा है कि उसके पति विंदन राउत ने दहेज के लिए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है. जिसके बाद वह कोर्ट में परिवाद दायर कर […]
समस्तीपुर, प्रतिनिधि .न्यायालय के आदेश पर बुधवार को नगर थाना में दहेज प्रताड़ना से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें न्यू कॉलोनी निवासी महिला कामिनी देवी ने कहा है कि उसके पति विंदन राउत ने दहेज के लिए उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है. जिसके बाद वह कोर्ट में परिवाद दायर कर न्याय की गुहार लगायी. दर्ज प्राथमिकी में महिला ने पति के अलावा ननद, सास समेत पांच ससुरालियों को नामजद किया है. प्राथमिकी के अनुसार गत वर्ष 28 फरवरी 14 को महिला को घर से बाहर कर दिया गया है. पुलिस का बताना है कि मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. ज्ञात हो कि प्राथमिकी दर्ज कराने वाली महिला की शादी करीब 22 वर्ष पूर्व हुई थी. उसके पांच बच्चे भी हैं. जिसमें से दो बेटियों की शादी भी हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










