चालक हत्या कांड में जितेंद्र को रिमांड पर लेगी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. गायब स्कार्पियो व उस पर सवाल चालक पंकज कुमार की हत्या के मामले में आरोपित जितेंद्र कुमार को पुलिस रिमांड पर लेगी. मुफस्सिल थाने की पुलिस इसकी प्रक्रियाओं में जुटा है. कयास लगाया जा रहा है कि बुधवार को कोर्ट इसकी अनुमति दे सकता है. पुलिस बताना है कि जितेंद्र को तीन दिनों के […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. गायब स्कार्पियो व उस पर सवाल चालक पंकज कुमार की हत्या के मामले में आरोपित जितेंद्र कुमार को पुलिस रिमांड पर लेगी. मुफस्सिल थाने की पुलिस इसकी प्रक्रियाओं में जुटा है. कयास लगाया जा रहा है कि बुधवार को कोर्ट इसकी अनुमति दे सकता है. पुलिस बताना है कि जितेंद्र को तीन दिनों के लिए पुलिस रिमांड में भेजने के लिए न्यायालय से अनुरोध किया जायेगा. आदेश मिलने पर पुलिस उससे इस घटना के बावत आवश्यक पूछताछ कर सकेगी. जिससे चालक पंकज की हत्या पर छाये रहस्यों से पर्दा उठ सकने में मदद मिलेगी. ज्ञात हो कि जितेंद्र ने मंगलवार को स्थानीय कोर्ट में आत्म समर्पण किया था. बताते चलें कि चालक पंकज के पिता उमेश राय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए चालक जितेंद्र और वाहन के स्वामी संजय कुमार उर्फ बबलू तिवारी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र में मिले एक शव की पहचान उमेश ने अपने गायब पुत्र पंकज के रुप में की थी. जिसके बाद यह मामला हत्या में तब्दील हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन