गरीबों को लौटी आंखों की रौशनी
खानपुर. प्रखंड के मसीना बीज प्रालि के तत्वावधान में मसीना में 38 वां नि: शुल्क मोतियाबिंद आंख ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आये 842 मरीजों को डॉ चन्दन कुमार, डॉ मो. हसन व डॉ आलोक कुमार के द्वारा आंख का जांच किया गया. जिसमें 350 मरीजों […]
खानपुर. प्रखंड के मसीना बीज प्रालि के तत्वावधान में मसीना में 38 वां नि: शुल्क मोतियाबिंद आंख ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आये 842 मरीजों को डॉ चन्दन कुमार, डॉ मो. हसन व डॉ आलोक कुमार के द्वारा आंख का जांच किया गया. जिसमें 350 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायतें पायी गयी. कंपनी के प्रबंधक अनूप त्रिपाठी ने बताया कि उक्त शिविर हर वर्ष नि:शुल्क आयोजित की जाती है. पिछले 38 वर्षों में करीब 14 हजार आंख रोग से पीडि़त लोगों को आंख का सफल ऑपरेशन किया गया. उन्होंने बताया कि मोतियाबिंद से पीडि़त मरीजों की एक टीम बनाकर रामकृष्ण मिशन आश्रम पटना भेजा जायेगा. जहां डॉ रामकृष्ण महाराज के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क ऑपरेशन के बाद मरीजों को चश्मा दिया जायेगा. इधर कंपनी के निर्देशक द्वारा किये जा रहे इस पुण्य कार्य को सराहते हुए लोगों ने बताया कि यह गरीबों की सहायता के लिए बड़ी कदम है. जो प्रति वर्ष आयोजित इस नि:शुल्क शिविर में गरीबों का कल्याण होता है. यहां की व्यवस्था व सेवा से क्षेत्र की गरीब मरीजों को एक आशा बंध गयी है. शिविर की सफलता में प्रबंधक अनूप त्रिपाठी, विष्णुदेव महतो, गजेंद्र यादव, पंकज कुमार, सुधीर चौधरी आदि सक्रिय रूप से जुटे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










