ग्रामीण डाक सेवकों ने धरना देकर रखी मांगें
फोटो संख्या : 7प्रतिनिधि, समस्तीपुर ग्रामीण डाक सेवकों ने मंगलवार को प्रधान डाकघर परिसर में धरना दिया. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले मौके पर केदार चौधरी की अध्यक्षता में सभा हुई. संबोधित करते हुए डाक सेवकों ने अपनी तीन सूत्री मांगों की ओर सरकार का ध्यान खींचने का प्रयास किया. इसमें […]
फोटो संख्या : 7प्रतिनिधि, समस्तीपुर ग्रामीण डाक सेवकों ने मंगलवार को प्रधान डाकघर परिसर में धरना दिया. अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले मौके पर केदार चौधरी की अध्यक्षता में सभा हुई. संबोधित करते हुए डाक सेवकों ने अपनी तीन सूत्री मांगों की ओर सरकार का ध्यान खींचने का प्रयास किया. इसमें ग्रामीण डाक सेवकों का विभागीकरण करते हुए सुविधाओं की मांग और वेतन संरचना व सेवा शर्त में सुधार के लिए न्यायिक कमेटी का गठन करने पर जोर रहा. इसके अलावा डाक विभाग में कॉर्पोरेशन प्रस्ताव के टास्क फोर्स को रोकने की मांग की गयी. वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 14 में समझौता हुआ था कि ग्रामीण डाक सेवकों को 7 वें वेतन आयोग में शामिल नहीं होने पर न्यायाधीश की अध्यक्षता में कमेटी गठन करने की बात कही गयी थी. लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ. यदि सरकार ने इन मांगों को नजरअंदाज किया तो 10 मार्च से देशव्यापी हड़ताल की राह पकड़ी जायेगी. सभा को इंद्रदेव राय, विश्वनाथ प्रसाद महतो, राकेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, प्रमोद कुमार महतो, अमरेश कुमार इंदु, आलोक कुमार, प्रेम कुमार, नागेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया. मौके पर धर्मेंद्र कुमार, चंद्रभूषण झा, निशित कुमार सिन्हा, रामदयाल सिंह, छट्ठू प्रसाद राय, सरोज कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










