डे नाइट मैच में महनैया ने चकहबीब को हराया

Updated:
विज्ञापन

दलसिंहसराय. अबू बशर मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट का फाइनल डे नाइट मैच रविवार को कमरांव स्थित महनैया मोड़ मैदान में खेला गया. महनैया क्रिकेट क्लब व सेवेन स्टार क्रिकेट क्लब चकहबीब के बीच खेले गये मैच में चकहबीब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में मात्र 86 रन ही बना […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय. अबू बशर मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट का फाइनल डे नाइट मैच रविवार को कमरांव स्थित महनैया मोड़ मैदान में खेला गया. महनैया क्रिकेट क्लब व सेवेन स्टार क्रिकेट क्लब चकहबीब के बीच खेले गये मैच में चकहबीब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में मात्र 86 रन ही बना सकी. वहीं जवाब में खेलने उतरी महनैया की टीम ने 12 वें ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर मैच जीत लिया. मौके पर विजेता टीम के कप्तान मो. बजमी को एसडीओ वरु ण कुमार मिश्रा ने कप प्रदान किया. जबकि उप विजेता टीम के कप्तान मो. शाबीर को पूर्व मुखिया सुहैल अहमद ने पुरस्कृत किया. मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज महनैया के राज कुमार को मैन ऑफ द मैच जबकि हरफनमौला खिलाड़ी अनोखे को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया. मंसुर सुहैल एवं महताब आलम ने निर्णायक की भूमिका निभायी. जबकि नकीउर्र रहमान व सत्संग भारद्वाज ने संचालन किया. मौके पर राम करण चौधरी, मुकेश कर्ण, इंतेखाब आलम समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन