डीडीसी ने किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश
विभूतिपुर. उप विकास आयुक्त ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण किया. पहले प्रखंड कार्यालय पहुंच निरीक्षण किया. इस क्रम में योजना संबंधित कार्य में 15 लाख रुपये की राशि लंबित पायी गयी. जिसे अविलंब समाप्त करने का निर्देश बीडीओ को दिया गया. अंचल कार्यालय में सीओ उपस्थित नहीं मिले. इसका कारण जिला […]
विभूतिपुर. उप विकास आयुक्त ने सोमवार को प्रखंड के विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण किया. पहले प्रखंड कार्यालय पहुंच निरीक्षण किया. इस क्रम में योजना संबंधित कार्य में 15 लाख रुपये की राशि लंबित पायी गयी. जिसे अविलंब समाप्त करने का निर्देश बीडीओ को दिया गया. अंचल कार्यालय में सीओ उपस्थित नहीं मिले. इसका कारण जिला में मीटिंग में जाना बताया गया. सीडीपीओ कार्यालय में सीडीपीओ अनुपस्थित मिली. कारण पूछने पर बताया गया कि रोसड़ा सीडीपीओ को प्रभार दिया गया है. वह आज रोसड़ा में हैं. पीएचसी का निरीक्षण करने के क्रम में सभी कर्मी मौजूद पाये गये. जबकि एक महिला चिकित्सक उपस्थिति नहीं मिली. प्रभारी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि उनका प्रतिनियुक्ति जिला में किया गया है. डीडीसी ने महिला चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति समाप्त करने का आदेश प्रभारी को दिया. इसके साथ ही डीडीसी ने सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत का भी जायजा लिया. मौके पर बीडीओ देवेंद्र कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










