लाभुकों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा. प्रखंड के चकथात पश्चिम पंचायत के डीलर के द्वारा मनमारी रवैया अपना लाभुकों को खाद्यान्न नहीं देने को लेकर ग्रामीणों ने अनुमंडल कार्यालय व प्रखंड कार्यालय पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व मुखिया सुधा देवी ने किया. उन्होंने एसडीओ व बीडीओ को आवेदन देकर डीलर पर कार्रवाई करने की मांग कर रही थी. जानकारी […]

विज्ञापन

रोसड़ा. प्रखंड के चकथात पश्चिम पंचायत के डीलर के द्वारा मनमारी रवैया अपना लाभुकों को खाद्यान्न नहीं देने को लेकर ग्रामीणों ने अनुमंडल कार्यालय व प्रखंड कार्यालय पहुंचकर उग्र प्रदर्शन किया. इसका नेतृत्व मुखिया सुधा देवी ने किया. उन्होंने एसडीओ व बीडीओ को आवेदन देकर डीलर पर कार्रवाई करने की मांग कर रही थी. जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत के वार्ड 5, 11, 12, 13 व 14 के ग्रामीण देवकली देवी, प्रमिला देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, नीलम देवी, पवन देवी, विनोद राय, बनारसी राय समेत अन्य ग्रामीणों ने डीलर की ओर से अनाज नहीं देने की शिकायत मुखिया को आवेदन देकर की है. इसमें कहा गया है कि कार्ड पर अंकित सदस्या के संख्या के अनुसार अनाज नहीं देकर एक या दो लोगों के नाम पर ही अनाज दिया जाता है. इसके आलोक में मुखिया ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन