राशि नहीं मिलने से छात्र व परिजन मायूस
रोसड़ा. राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में विगत तीन वर्ष पूर्व सफलता पा चुके भिरहा के दो छात्रों को अब तक उक्त छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने से दोनों छात्रों व परिजनों में मायूसी छायी हुई है. जानकारी के अनुसार राजकीय मध्य विद्यालय भिरहा के छात्र चंदन कुमार दास व संदीप कुमार मुखिया ने […]
रोसड़ा. राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में विगत तीन वर्ष पूर्व सफलता पा चुके भिरहा के दो छात्रों को अब तक उक्त छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने से दोनों छात्रों व परिजनों में मायूसी छायी हुई है. जानकारी के अनुसार राजकीय मध्य विद्यालय भिरहा के छात्र चंदन कुमार दास व संदीप कुमार मुखिया ने वर्ष 2011-2 में 8वीं कक्षा में मेधा छात्रवृत्ति की परीक्षा में सफलता पायी थी. इसमें सफल छात्रों को 12 वीं तक 5 सौ रु पये प्रतिमाह सरकार को छात्रवृत्ति के रूप में देने का प्रावधान है. परंतु ये दोनों छात्र वर्तमान में 11 वीं में पढ़ाई कर रहे हैं. लेकिन अब तक उसे कु छ भी नहीं मिल पाया है. इससे इन छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने में परेशानी हो रही है. छात्रों ने बताया कि जिला परियोजना पदाधिकारी क यहां काफी चक्कर लगाने के बाद बीइओ ने पुन: सभी कागजातों को जमा करने के लिए कहा. परंतु दिये गये फोरमेट में छात्र का खाता नंबर गलत अंकित दर्शाया गया. पुन: खाता संख्या दिया गया. लेकिन इसके काफी दिन हो गये हैं, अब तक छात्रों को छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










