अभिभावकों ने की एचएम बदलने की मांग
सिंघिया. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सोहागडीह परिसर में अभिभावकों की बैठक आयोजित की गयी़ इसकी अध्यक्षता उपमुखिया नूर हसन ने की़ इसमें मुखिया सुमित्रा देवी की मौजूदगी में तेतर चौपाल, बैद्यनाथ चौपाल, छोटू राय, बबलू राय, मो़ नूर हसन, मो़ उस्मान आदि लोगों ने कहा कि जब विद्यालय में पोशाक एवं छात्रवृत्ति की राशि एचएम […]
सिंघिया. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय सोहागडीह परिसर में अभिभावकों की बैठक आयोजित की गयी़ इसकी अध्यक्षता उपमुखिया नूर हसन ने की़ इसमें मुखिया सुमित्रा देवी की मौजूदगी में तेतर चौपाल, बैद्यनाथ चौपाल, छोटू राय, बबलू राय, मो़ नूर हसन, मो़ उस्मान आदि लोगों ने कहा कि जब विद्यालय में पोशाक एवं छात्रवृत्ति की राशि एचएम बांट रही थी तो वे लोग वहां यह देखने के ख्याल से पहुंचे कि राशि का वितरण किस प्रकार से किया जा रहा है. हम लोगों के पहुंचते ही स्थानीय एचएम के पति आग बबूला होकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा निकालने लगते हैं़ इसलिये इन्हें यहां से स्थानांतरित कर कहीं अन्य जगह भेजा जाना चाहिए. मुखिया ने सभी लोगों की बात को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि विभाग के पदाधिकारी से मिलकर हल निकालने का पूरा प्रयास किया जायेगा. मौके पर वार्ड मेंबर सीताराम सदा, लड्डू राम, चंचल मुखिया, चंद्रदेव कमती, सुदामा देवी, साहेब राय, विनोद राय, कमोद झा, बबलू ठाकुर, लाखो राय आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










