अर्थदंड प्रकारण की होगी समीक्षा : संघ
समस्तीपुर. बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ की विशेष बैठक जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें गत 21 जनवरी को डीएम के साथ हुई वार्ता पर विचार किया गया. साथ ही निर्णय लिया गया कि डीएम के द्वारा दिये गये आश्वासन के आलोक में 14 फरवरी को अंचल सचिवों की बैठक कर विद्यालयों के एचएम […]
समस्तीपुर. बिहार प्राथमिक शिक्षक संघ की विशेष बैठक जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें गत 21 जनवरी को डीएम के साथ हुई वार्ता पर विचार किया गया. साथ ही निर्णय लिया गया कि डीएम के द्वारा दिये गये आश्वासन के आलोक में 14 फरवरी को अंचल सचिवों की बैठक कर विद्यालयों के एचएम पर लगाये गये अर्थदंड की समीक्षा की जायेगी. इस क्रम में निर्णय लिया गया कि 22 फरवरी को दलसिंहसराय, कल्याणपुर, मो.नगर व मोहपुर प्रखंड में सांगठनिक चुनाव कराया जायेगा. मौके पर राम रसीला प्रसाद श्रीवास्तव, अनंत कुमार राय, अनिल कुमार, सुरेश ठाकुर, अरुण कुमार राय आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










