खोरि में मारपीट कर रुपये छीने

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. उजियारपुर थाना क्षेत्र के खोरि मध्य विद्यालय के निकट गुरुवार की रात घर लौट रहे सेल्स मैन से अज्ञात लोगों ने मारपीट कर हजारों रुपये की संपत्ति छीन लिये. इसके साथ ही उसकी जेब से 1 हजार रुपये भी निकाल लिये. घायल अवस्था में उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है. पुलिस को दिये […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. उजियारपुर थाना क्षेत्र के खोरि मध्य विद्यालय के निकट गुरुवार की रात घर लौट रहे सेल्स मैन से अज्ञात लोगों ने मारपीट कर हजारों रुपये की संपत्ति छीन लिये. इसके साथ ही उसकी जेब से 1 हजार रुपये भी निकाल लिये. घायल अवस्था में उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है. पुलिस को दिये फर्द बयान में घायल उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी गांव निवासी रंजन कुमार ने कहा है कि वह अन्य दिनों की भांति ही काम पूरा करने के बाद बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में मध्य विद्यालय खोरि के पास आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उसे रुकने का इशारा करते हुए सड़क पर घेर लिया. मजबूर होकर उसने बाइक रोक दी. पास आते ही अपराधियों ने पहले उसकी जमकर पिटाई कर दी. फिर उसके गले से सोने की चेन निकाल लिया और जेब में रखे एक हजार रुपये भी ले लिये. इसके बाद अपराधियों में से एक ने बाइक भी छीनने की कोशिश की परंतु इसी बीच पीछे से किसी वाहन के तेज प्रकाश को देख कर सभी मौके से फरार हो गये. इसके बाद वह घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा. नगर थाने की पुलिस ने घायल का फर्द बयान दर्ज कर संबंधित थाने की पुलिस को भेजने की बात कही है. इसके बाद घटना के बाबत अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन