युवक को हंसुआ घोंपा

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : सरायरंजन थाना क्षेत्र के वरुणा रसलपुर स्थित जान महमदपुर टोले में गुरुवार की सुबह बीच बचाव करने गये युवक को हंसुआ घोंप कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. जहां उसकी चिकित्सा जारी है. पुलिस के समक्ष दिये फर्द […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : सरायरंजन थाना क्षेत्र के वरुणा रसलपुर स्थित जान महमदपुर टोले में गुरुवार की सुबह बीच बचाव करने गये युवक को हंसुआ घोंप कर बुरी तरह जख्मी कर दिया. गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया है. जहां उसकी चिकित्सा जारी है.
पुलिस के समक्ष दिये फर्द बयान में जख्मी जय किशुन सहनी ने बताया कि उसके छोटे भाई का गांव के संतोष सहनी, विनोद सहनी और शंकर सहनी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था. इसकी जानकारी मिलने पर वह बीच बचाव के लिए पहुंचा था. इसी क्रम में शंकर, विनोद व संतोष ने तेज हथियार से उसके उपर वार कर दिया. बकौल पीड़ित हंसुआ से उसके सिर और हाथ में घोंप दिया. इससे वह लहुलुहान होकर गिर गया. शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर उसे अस्पताल के लिए रवाना किया. पुलिस का कहना है कि बयान को संबंधित थाने के लिए भेजा जायेगा. इसके बाद अग्रेतर कार्रवाई शुरू की जायेगी.
रेल एडीजी ने किया निरीक्षण
समस्तीपुर. रेल एडीजी केएस द्विवेदी ने रेल डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिये. इस क्रम में उन्होंने लंबित संचिकाओं को निबटाने का भी निर्देश दिया. मौके पर रेल डीएसपी स्मिता सुमन, इंस्पेक्टर राजेश मांझी, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन