आंगनबाड़ी सेविका चयन में बहुलता को ले हंगामा
वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र पुरनाही पंचायत अंतर्गत महमद्दा हरजिन चौपाल पर अविस्थत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 56 पर आंगनबाडी सेविका चयन के लिए बुधवार को आयोजित आमसभा में अनुसूचित जाति की बहाली को लेकर ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया. आमसभा की शुरु आत होते हीं मेधा सूची में एक मात्र अनुसूचित जाति की आवेदिका नीलम कुमारी का […]
वारिसनगर. प्रखंड क्षेत्र पुरनाही पंचायत अंतर्गत महमद्दा हरजिन चौपाल पर अविस्थत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 56 पर आंगनबाडी सेविका चयन के लिए बुधवार को आयोजित आमसभा में अनुसूचित जाति की बहाली को लेकर ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया. आमसभा की शुरु आत होते हीं मेधा सूची में एक मात्र अनुसूचित जाति की आवेदिका नीलम कुमारी का उम्र 17 वर्ष रहने के कारण उसका आवेदन रद्द होने पर अन्य आवेदन पिछड़ा वर्ग का होने पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया. ग्रामीणों का कहना था कि पोषक क्षेत्र में अनुसूचित जाति की बहुलता के कारण उसी जाति में अन्य आवेदन लेकर चयन प्रक्रि या शुरू की जाय. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी प्रगति द्वारा आमसभा स्थगित करने व जिलाधिकारी से मार्गदर्शन मांगने के आश्वासन पर सभी शांत हुए. आमसभा में महिला पर्यवेक्षिका समीक्षा वर्मा, सहायक दिनेश नंदन सिंह, कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










