अब मौसम शुष्क रहने का अनुमान
पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आइबी पांडेय के पूर्वानुमान अवधि 4 से 8 फरवरी के बीच मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि आसमान में छिटपुट बादल देखे जा सकते हैं. औसतन 4 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 10 […]
पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण मौसम सेवा केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आइबी पांडेय के पूर्वानुमान अवधि 4 से 8 फरवरी के बीच मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि आसमान में छिटपुट बादल देखे जा सकते हैं. औसतन 4 से 10 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री व अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. किसानों के लिए सुझाव है कि वसंतकालीन ईख, शकरकंद एवं गरमा सब्जी की रोपनी के लिए खेत तैयार करें. फिलहाल मौसम अनुकूल है. राई, तोरी एवं सरसो की फसलों को लाही कीट के प्रकोप से अनुशंसित दवा के छिड़काव कर बचाव करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










