शहादत दिवस के रूप में मनी पुण्य तिथि
फोटो संख्या : 10समस्तीपुर. स्थानीय पार्टी कार्यालय में माकपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्व. रामनाथ महतो की पुण्य तिथि मनायी. शहादत दिवस के रुप में मनायी गयी 14 वीं पुण्य तिथि के मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर ए. हादी की […]
फोटो संख्या : 10समस्तीपुर. स्थानीय पार्टी कार्यालय में माकपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्व. रामनाथ महतो की पुण्य तिथि मनायी. शहादत दिवस के रुप में मनायी गयी 14 वीं पुण्य तिथि के मौके पर उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर ए. हादी की अध्यक्षता में संकल्प सभा को संबोधित करते हुए राज्य कमेटी सदस्य गंगाधर झा, जिला कमेटी सदस्य मनोज कुमार गुप्ता, राम प्रकाश यादव, राम सागर पासवान, सत्य नारायण सिंह, लोकल कमेटी सचिव रघुनाथ राय सुरेश महतो, सुबोध कुमार, महेंद्र नारायण राय, नागेश्वर राय, उमेश कवि ने कहा कि स्व. महतो की संघर्ष और कुर्बानी याद रखी जायेगी. शोषण विहीन समाज की स्थापना करना मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी, भूमिहीनों के लिए भूमि दिलाने व गरीबों की लड़ाई लड़ने में वे आगे रहे. कार्यक्रम में मो. आयूब, पलट सहनी, जगदीश सहनी, राम सकल राय, पूरण यादव, वासुदेव पोद्दार, हीरालाल राय आदि थे. विभूतिपुर : सीपीएम साख मोहन कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में स्व. रामनाथ महतो की पुण्य तिथि मनायी गयी. अध्यक्षता नवीन चंद्र सिंह ने की. संचालन राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार, लोकल सचिव अजय कुमार, रामजनक सिंह, विश्वनाथ महतो, राजगीर यादव, अवधेश मिश्रा, शशिकांत झा, ब्रह्मदेव महतो आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










