उमवि शेरपुर ढेपुरा के निगरानी कमेटी का हुआ गठन

Updated:
विज्ञापन

विद्यापतिनगर. उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर ढेपुरा में शनिवार को शिक्षा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता वार्ड सदस्य कुंती देवी ने की. इसमें छात्र में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यालय के पठन पाठन को लेकर निगरानी समिति का गठन किया गया. इसमें अजय कुमार साह, नवीन कुमार चौधरी, प्रमोद राय, संजीव चौधरी, मनोज राय शामिल किये […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरपुर ढेपुरा में शनिवार को शिक्षा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता वार्ड सदस्य कुंती देवी ने की. इसमें छात्र में अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यालय के पठन पाठन को लेकर निगरानी समिति का गठन किया गया. इसमें अजय कुमार साह, नवीन कुमार चौधरी, प्रमोद राय, संजीव चौधरी, मनोज राय शामिल किये गये हैं. बैठक में सदस्यों ने प्रधानाध्यापक को विद्यालय का पूर्ण प्रभार सौंपे जाने का निर्णय लिया. इसके साथ ही पूर्व में बरखास्त किये गये रसोइया द्रौपदी देवी को फिर से बहाल करने का प्रस्ताव रखा गया. जिस पर उपस्थित सदस्यों ने विचार करते हुए सर्व सम्मति से पारित कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन