आरएनएआर कॉलेज में छात्रों ने दिया धरना
फोटो संख्या : 3विद्यार्थी परिषद की अगुवाई में 12 सूत्री मांग पत्र सौंपाप्राचार्य ने दिया समाधान का आश्वासनप्रतिनिधि, समस्तीपुरउच्च शिक्षा में व्याप्त बदहाली में सुधार एवं महाविद्यालय परिसर में शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा बचाओ आंदोलन की कड़ी में राम निरीक्षण आत्माराम महाविद्यालय में कार्यकर्ताओं ने […]
फोटो संख्या : 3विद्यार्थी परिषद की अगुवाई में 12 सूत्री मांग पत्र सौंपाप्राचार्य ने दिया समाधान का आश्वासनप्रतिनिधि, समस्तीपुरउच्च शिक्षा में व्याप्त बदहाली में सुधार एवं महाविद्यालय परिसर में शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा बचाओ आंदोलन की कड़ी में राम निरीक्षण आत्माराम महाविद्यालय में कार्यकर्ताओं ने छात्रों के समस्याओं के निदान को लेकर धरना दिया. अध्यक्षता प्रदेश कार्य समिति सदस्य अक्षय कुमार सिंह ने की. छात्र नेताओं ने कहा कि आज पूरे सूबे की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गयी है. वर्तमान प्रदेश सरकार की अदूरदर्शिता के कारण शिक्षक संस्थान सिर्फ डिग्रियां ही बांट रही है. वर्षों से शिक्षकों का पद रिक्त है. संसाधनों का घोर अभाव है. इस कारण गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण समाप्त हो गया है. वक्ताओं ने छात्रों से अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने का आह्वान करते हुए आगामी 26 मार्च को विधानसभा के समक्ष विशाल प्रदर्शन में व्यापक सहभागिता प्रदान करने का आग्रह किया. अंत में कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य से मिलकर 12 सूत्री मांगों पत्र सौंपा. प्राचार्य ने समस्याओं का समाधान जल्द ही करने का आश्वासन दिया. मौके पर अभिषेक कुमार, राकेश रौशन, विजय कुमार, दीप प्रकाश, संजीव कुमार झा, आशीष कुमार सोनू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










