इंदिरा आवास के लाभार्थियों का चयन करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

चयन के लिए तय की 15 फरवरी अंतिम तिथि ग्रामीण विकास मंत्री ने पत्र लिखकर जारी किये दिशा निर्देशप्रतिनिधि, समस्तीपुरग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने इंदिरा आवास योजना में अगले वित्तीय वर्ष 2015-16 के लाभार्थियों का चयन 15 फरवरी तक कर लेने का निर्देश को दिया है़ लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की राशि […]

विज्ञापन

चयन के लिए तय की 15 फरवरी अंतिम तिथि ग्रामीण विकास मंत्री ने पत्र लिखकर जारी किये दिशा निर्देशप्रतिनिधि, समस्तीपुरग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने इंदिरा आवास योजना में अगले वित्तीय वर्ष 2015-16 के लाभार्थियों का चयन 15 फरवरी तक कर लेने का निर्देश को दिया है़ लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की राशि 15 अप्रैल तक इएफएमएस के माध्यम स्थानांतरित कर दी जायेगी़ इस संबंध में जिले के जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक और ग्रामीण आवास सहायकों को पत्र लिखकर दिशा निर्देश दिया गया है़ जिलों को चालू वित्तीय वर्ष की तुलना में दस फीसदी अधिक लाभार्थियों का चयन कर खाता खोलवाने का निर्देश दिया गया है़ डीडीसी आरके शर्मा ने बताया कि लाभार्थियों का चयन कर चयनित लाभार्थियों का पूर्ण विवरण, बैंक खाता, आधार संख्या, मोबाइल नंबर आदि 28 फरवरी तक आवास सॉफ्ट पर रजिस्टर्ड कर दिया जायेगा़ वित्तीय वर्ष 2015-16 से इंदिरा आवास योजना के लाभार्थियों के बैंक खाते में इएफएम के माध्यम से राशि स्थानांतरण की जायेगी़ इंदिरा आवास योजना के तहत विभिन्न योजनाओं के अभिसरण के लिए पांच मार्च तक पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जायेगी़ लाभार्थियों के उन्मुखीकरण के लिए पंचायतवार रोस्टर तैयार कर 15 मार्च तक पंचायत स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन