दरभंगा से अहमदाबाद के लिए जनसाधरण का परिचालन आज से
समस्तीपुर. अहमदाबाद से दरभंगा के बीच साप्ताहिक जन साधारण एक्सप्रेस का परिचालन शनिवार से होगा. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मीडिया प्रभारी जफर आजम ने बताया कि यह ट्रेन अहमदाबाद से दरभंगा के लिए एक विशेष गाड़ी के रूप में चलायी जायेगी. इसके बाद इसका नियमित रुप से नयी साप्ताहिक जन साधारण एक्सप्रेस समस्तीपुर रेल […]
समस्तीपुर. अहमदाबाद से दरभंगा के बीच साप्ताहिक जन साधारण एक्सप्रेस का परिचालन शनिवार से होगा. वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह मीडिया प्रभारी जफर आजम ने बताया कि यह ट्रेन अहमदाबाद से दरभंगा के लिए एक विशेष गाड़ी के रूप में चलायी जायेगी.
इसके बाद इसका नियमित रुप से नयी साप्ताहिक जन साधारण एक्सप्रेस समस्तीपुर रेल मंडल के दरभंगा जंकशन से प्रत्येक बुधवार को शाम 5 बजे चला करेगी.
वापसी में यह अहमदाबाद से शुक्रवार को रात 7.25 बजे चल कर रविवार को दोपहर 12.05 बजे दरभंगा पहुंचेगी. मीडिया प्रभारी श्री आजम ने बताया कि मंडल से गुजरने वाली इस नयी ट्रेन के परिचालन को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को मंडल रेल प्रबंधक अरुण मलिक ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










