दौड़ प्रतियोगिता में संतोष व पूनम ने मारी बाजी
फोटो संख्या : 9समस्तीपुर. स्थानीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ. इसमें 15 सौ मीटर दौड़ में संतोष महतो प्रथम, रामा कांत ठाकुर द्वितीय व तेज प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे. बालिका वर्ग में स्कीपिंग में पूनम कुमारी प्रथम, किरण कुमारी द्वितीय व अभिलाषा कुमारी तीसरे […]
फोटो संख्या : 9समस्तीपुर. स्थानीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ. इसमें 15 सौ मीटर दौड़ में संतोष महतो प्रथम, रामा कांत ठाकुर द्वितीय व तेज प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे. बालिका वर्ग में स्कीपिंग में पूनम कुमारी प्रथम, किरण कुमारी द्वितीय व अभिलाषा कुमारी तीसरे स्थान पर रही. बालिका वर्ग के हाई जंप में पूनम कुमारी प्रथम, अंजनी कुमारी द्वितीय व किरण कुमारी तीसरे स्थान पर ही. कबड्डी में शैक्षणिक प्रतिनिधि का टीम विजेता रहे एवं छात्र प्रतिनिधि का टीम उप विजेजा रहे. चेस में रंधीर कुमार प्रथम, पप्पू कुमार चंद्रवंशी द्वितीय रहे. सौ मीटर दौड़ में संतोष महतो प्रथम, दीपक कुमार द्वितीय व देवेंद्र पासवान तीसरे नंबर पर रहे. वॉलीबॉल में संजय कुमार की टीम विजेता व विनोद कुमार की टीम उप विजेता रहे. समारोह में प्राचार्य डॉ राकेश कुमार चौधरी, व्याख्याता डॉ प्रभा कुमारी, अमरेंद्र कुमार कर्ण, श्यामानंद आजाद, जानकी रमण व अंजुम वारिसर के अलावा घनश्याम पंडित, फूलो कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










