सहनी जागरण रथ ने चलाया जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

कल्याणपुर. सहनी समाज कल्याण संस्था द्वारा संचालित सहनी जागरण रथ यात्रा शुक्र वार को कल्याणपुर के विभिन्न गांवों में जा कर सहनी जागरूकता अभियान चलाया. इस कड़ी में सहनी समाज की सता में भागीदारी के लिए कार्यक्र मों के बारे में जानकारी दी गयी. 14 सितंबर से आहूत इस कार्यक्र म में रथ के माध्यम […]

विज्ञापन

कल्याणपुर. सहनी समाज कल्याण संस्था द्वारा संचालित सहनी जागरण रथ यात्रा शुक्र वार को कल्याणपुर के विभिन्न गांवों में जा कर सहनी जागरूकता अभियान चलाया. इस कड़ी में सहनी समाज की सता में भागीदारी के लिए कार्यक्र मों के बारे में जानकारी दी गयी. 14 सितंबर से आहूत इस कार्यक्र म में रथ के माध्यम से प्रदेश के सभी गांवों में पहुचने का लक्ष्य है. संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी का कहना है कि प्रदेश में आहूत विधान सभा चुनाव में मल्लाह समाज से खड़े होने वाले प्रत्याशियों को जिताने के लिए संस्था वैचारिक एवं आर्थिक मदद करेगी. इस अभियान को लेकर प्रखंड के मिर्जापुर सजनपुर गोपालपुर सहित कई गांवों में जा कर रथ पर सवार लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये. इनमें वैद्यनाथ सहनी, सुरेश मुखिया, रामनाथ सहनी, विंदेश्वर सहनी आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन