आदर्शनगर चौक पर सदस्यता के लिए लगाया स्टॉल

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. देशव्यापी अभियान के तहत भाजपा महिला मोरचा की ओर से शुक्रवार को शहर के आदर्शनगर चौक पर स्टॉल लगाया गया. मोरचा के जिलाध्यक्ष माला शर्मा के नेतृत्व में लोगों को पार्टी नीतियों की जानकारी दी गयी. उनकी इच्छा पर पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी. मौके पर मणि प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार सिंह, कृष्ण भगवान […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. देशव्यापी अभियान के तहत भाजपा महिला मोरचा की ओर से शुक्रवार को शहर के आदर्शनगर चौक पर स्टॉल लगाया गया. मोरचा के जिलाध्यक्ष माला शर्मा के नेतृत्व में लोगों को पार्टी नीतियों की जानकारी दी गयी.

उनकी इच्छा पर पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी. मौके पर मणि प्रसाद सिंह, मुकेश कुमार सिंह, कृष्ण भगवान झा, बबलू निराला, इंद्रजीत राय, रामनरेश सिंह राजपूत, अशोक कुमार ठाकुर, भारती कुमारी, आरती कुमारी, इंदु कुमारी, संजू ठाकुर, रंजना कुमारी, मंजू देवी, पिंकी प्रिया आदि ने सक्रिय भूमिका निभायी.

दूसरी ओर पार्टी जिला कार्यालय में महादलित मंच के जिलाध्यक्ष जगदेव राम की अध्यक्षता में बैठक हुई. मंच के क्षेत्रीय प्रभारी प्रमोद चौधरी, प्रदेश सदस्यता प्रभारी लाल सागर सदा व जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी मौजूद थे. इसमें आगामी तीन फरवरी को पटना में प्रस्तावित रविदास जयंती में भागीदारी व पार्टी सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई. मौके पर जिला महामंत्री कृष्ण देव राम, विनोद राम, शंभू राम, प्रदेश मीडिया प्रभारी पलटन राम, विनोद कुमार राम, शशिकांत झा चुनचुन, नरेंद्र चौधरी, सुमन कुमार ठाकुर आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन