प्रधान सचिव के निर्देश पर आरडीडीइ पहुंचे जांच को

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 17 मनी डायवर्सन सहित 12 बिंदुओं पर होगी जांचडीपीओ स्थापना कार्यालय पहुंच शिक्षक संघ के पदधारकों से ली जानकारीसमस्तीपुर. शिक्षक संघ के द्वारा किये गये शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रधान सचिव ने दरभंगा प्रमंडल के शिक्षा उप निदेशक अब्दुल वासित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय पहुंच मनी डायवर्सन सहित 12 […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 17 मनी डायवर्सन सहित 12 बिंदुओं पर होगी जांचडीपीओ स्थापना कार्यालय पहुंच शिक्षक संघ के पदधारकों से ली जानकारीसमस्तीपुर. शिक्षक संघ के द्वारा किये गये शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रधान सचिव ने दरभंगा प्रमंडल के शिक्षा उप निदेशक अब्दुल वासित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना कार्यालय पहुंच मनी डायवर्सन सहित 12 बिंदुओं पर जांच प्रक्रिया शुरू की. लेकिन, गुरुवार को जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी. शुक्रवार को भी वे बिंदुवार जांच कर प्रतिवेदन प्रधान सचिव को समर्पित करेंगे. बताते चलें कि तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना अवधेश प्रसाद सिंह के कार्यकाल में जिला परिषद माध्यमिक शिक्षकों के लिए आवंटित लगभग 1 लाख 66 हजार व नगर परिषद माध्यमिक शिक्षकों के मानदेय मद में आवंटित लगभग 25 लाख की राशि डीडीओ व डीपीओ स्थापना की लापरवाह कार्यशैली के कारण बैंक के माध्यम से आवंटन मद की राशि का डायवर्सन हो गया था. संघ के राम दयाल चौधरी ने बताया कि उनके उपर आंदोलन के क्रम में तत्कालीन डीपीओ स्थापना ने गलत प्राथमिकी दर्ज करा उन्हें फंसाने का काम किया था. इसकी भी जांच की जायेगी. उन्होंने बताया कि डीपीओ ने विभागीय स्थानांतरण आदेश के उपरांत बेगूसराय कार्यालय में योगदान देने के उपरांत प्राथमिकी दर्ज करायी. इधर, डीइओ बीके ओझा ने प्राथमिक शिक्षा के निदेशक के द्वारा भेजे गये पत्र के आलोक में अनियमित नियुक्ति से संबंधित बिंदुवार प्रतिवेदन भेजा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन