प्रभार देने में विभागीय आदेश की अनदेखी
सेवानिवृत्ति से पूर्व एचएम के द्वारा कनीय को सौंपा जा रहा है प्रभारसमस्तीपुर. शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों के आदेशों व नियमों को ताक पर रख प्रभार देने की कवायद जिले के विद्यालयों में कोई नयी बात नहीं है. हालांकि शिकायत के बाद पदाधिकारियों के द्वारा नियमों को हवाला देकर कार्रवाई की बात पत्राचार में […]
सेवानिवृत्ति से पूर्व एचएम के द्वारा कनीय को सौंपा जा रहा है प्रभारसमस्तीपुर. शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारियों के आदेशों व नियमों को ताक पर रख प्रभार देने की कवायद जिले के विद्यालयों में कोई नयी बात नहीं है. हालांकि शिकायत के बाद पदाधिकारियों के द्वारा नियमों को हवाला देकर कार्रवाई की बात पत्राचार में अवश्य कही जाती है. लेकिन, कार्रवाई के नाम पर पत्र संचिका में ही सिमट कर रह जाती है. बताते चलें कि आगामी 31 जनवरी को जिले के छह क्रमश: उच्च विद्यालय बाघी, छत्रधारी उवि दलसिंहसराय, उवि बढ़ौना, उवि अंदौर, उवि सोहमा, उवि बिथान व बालिका उवि पूसा के प्राचार्य सेवानिवृत्त हो रहे हंै. लेकिन, इनमें से अधिकांश एचएम वरीयता क्रम को नजरअंदाज करते हुए अपने चहेते कनीय शिक्षक को विद्यालय का प्रभार देने की तैयारी में जुटे हैं. वहीं कई विद्यालयों के द्वारा कार्यरत कर्मियों का पदस्थापना विवरणी भी कार्यालय को समर्पित नहीं किया जाता है. जो प्रभारी बनाने का आधार है. विभागीय सूत्रों की माने तो एक दर्जन से अधिक विद्यालयों के वरीय शिक्षक ने डीइओ को आवेदन सौंप सेवानिवृत्ति के उपरांत कनीय को प्रभार दिये जाने की शिकायत की है. बावजूद कार्रवाई सिफर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










