बच्चों में बांटी गयी योजना मद की राशि
सिंघिया. प्रखंड के मध्य विद्यालय डुमरा में एक वर्ग से आठ वर्ग तक के छात्र छात्राओं के बीच पोशाक एवं छात्रवृत्ति की राशि वितरण किया गया. इसमें सामान्य जाति के छात्राएं को छात्रवृत्ति, हरिजन एवं अति पिछड़ा वर्ग के सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों को पोशाक की राशि दी गयी़ वहीं […]
सिंघिया. प्रखंड के मध्य विद्यालय डुमरा में एक वर्ग से आठ वर्ग तक के छात्र छात्राओं के बीच पोशाक एवं छात्रवृत्ति की राशि वितरण किया गया.
इसमें सामान्य जाति के छात्राएं को छात्रवृत्ति, हरिजन एवं अति पिछड़ा वर्ग के सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों को पोशाक की राशि दी गयी़ वहीं प्राथमिक विद्यालय बगाही टोल एवं प्राथमिक विद्यालय सोनमनी में भी एक वर्ग से पांच वर्ग के छात्र छात्राओं के बीच पोशाक एवं छात्रवृत्ति की राशि का वितरण वितरण किया गया.
मौके पर अध्यक्ष दाय सुन्नर देवी, सचिव रूपम देवी, मुखिया सुमित्रा देवी, एचएम राजू कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह एवं विजय कुमार सिंह संकुल समन्वयक मुमताज आलम एवं शेख आलम के अलावा अन्य लोग मौजूद थे़ हसनपुर : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहदीपुर में वार्ड सदस्य नसरीन बानो रुही ने 533 बच्चों के बीच छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया. मौके पर एचएम प्रवीण चौधरी, मो. शमीम, मो. सतार, अनिल गुप्ता आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










