पुलिस अधीक्षक ने लिया कोर्ट परिसर का जायजा
समस्तीपुर. पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी ने मंगलवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. पुलिस अधीक्षक ने कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों की जांच भी करायी. परिसर में लगे वाहनों की […]
समस्तीपुर. पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी ने मंगलवार को स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का गंभीरतापूर्वक अवलोकन करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये. पुलिस अधीक्षक ने कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों की जांच भी करायी. परिसर में लगे वाहनों की जांच करते हुए आने जाने वाले लोगों की गतिविधि पर भी नजर डाली. इसके अलावा सेशन हाजत की जांच की. कोर्ट परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाये जाने की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि इसको लेकर एनजीओ से संपर्क साधा गया है. जल्द ही इसे मूर्त रूप दिया जायेगा. इस बीच पुलिस कर्मियों को कोर्ट परिसर की विशेष निगरानी करने की हिदायत दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










