घंटों पड़ा रहा नशाखुरानी का शिकार युवक
फोटो संख्या : 16समस्तीपुर. रेल परिसर क्षेत्र में मंगलवार को घंटों नशाखुरानी का शिकार युवक पड़ा रहा. इसकी सूचना यात्रियों ने रेल प्रशासन को दी. उसे इलाज के लिए रेल अस्पताल में भरती कराया गया. इस संबंध में पूछे जाने पर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बंगाली टोला के तरफ से नशे […]
फोटो संख्या : 16समस्तीपुर. रेल परिसर क्षेत्र में मंगलवार को घंटों नशाखुरानी का शिकार युवक पड़ा रहा. इसकी सूचना यात्रियों ने रेल प्रशासन को दी. उसे इलाज के लिए रेल अस्पताल में भरती कराया गया. इस संबंध में पूछे जाने पर जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बंगाली टोला के तरफ से नशे में धुत्त युवक रेल परिसर में बेहोश हो गया. इलाज के लिए भरती कराया गया. हालांकि सूत्रों की माने तो नशा खिलाकर उक्त युवक को रेल परिसर में छोड़ दिया गया था. शंटिंग के दौरान इंजन की ठोकर से यात्री जख्मीसमस्तीपुर. नयी दिल्ली से दरभंगा जाने वाली बिहार संपर्क सुपरफास्ट एक्सप्रेस ने स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन की ठोकर से यात्री जख्मी हो गया. बताया जाता है कि नई दिल्ली से समस्तीपुर जंकशन पर पहुंचने के बाद गाड़ी के इंजन का शंटिंग किया जा रहा था. इसी दौरान शंटिंग की ठोकर से इंजन से सटा सामान्य बोगी में बैठे कई यात्री की जख्मी होने के बात प्रकाश में आयी है. हालांकि इस संबंध में रेल प्रशासन इस बात की पुष्टि करने से इनकार करता है. बोगी में बैठे अन्य यात्रियों को इसकी सूचना मिलते ही अफरातफरी मच गयी. आनन फानन में इसकी सूचना रेल कर्मियों को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










