'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' की तैयारियां अंतिम चरण में

Updated:
विज्ञापन

रोसड़ा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिहार के निर्देश पर ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाये जाने की प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरणों में हैं़ प्रखंडों में निर्वाचन विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये पत्रक एवं प्रचार सामग्री हस्तगत कराये जाने को लेकर दिनभर बीएलओ की जमघट लगी रही़ ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ संबंधी जानकारी देते हुए बीडीओ अंजना कुमारी ने बताया […]

विज्ञापन

रोसड़ा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी बिहार के निर्देश पर ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाये जाने की प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरणों में हैं़ प्रखंडों में निर्वाचन विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये पत्रक एवं प्रचार सामग्री हस्तगत कराये जाने को लेकर दिनभर बीएलओ की जमघट लगी रही़ ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ संबंधी जानकारी देते हुए बीडीओ अंजना कुमारी ने बताया कि सभी 120 बीएलओ को विशेष निर्देश जारी किये गये हैं़ इस दिवस को मनाने का उद्देश्य निर्वाचक सूची में निर्वाचकों के पंजीकरण में वृद्धि करना व मतदाताओं की निर्वाचन प्रक्रिया में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना है़ सभी मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र स्तरीय अधिकारी नव पंजीकृत निर्वाचकों का अभिनंदन करेंगे़ उपस्थित सभी मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी जायेगी व नव पंजीकृत मतदाताओं के बीच इपिक का वितरण किया जायेगा़ विभिन्न विद्यालयों द्वारा जागरूकता रैली (प्रभात फेरी) भी निकाली जायेगी़ बीइओ राधाकान्त चौधरी को निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देश संबंधित अभिलेख हस्तगत करा दिये गये हैं़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन