सेल्स मैन को बंधक बना अपराधियों ने की लूटपाट
कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के महादेव चौक स्थित शराब की दुकान में अज्ञात अपराधियों ने सेल्स मैन को बंधक बना कर नगदी सहित लाखों का शराब ले उड़ा. इससे संबंधित एक आवेदन धीरेंद्र कुमार ने स्थानीय थाना में दिया है. इामें एक सौ इकतीस कार्टून विदेशी शराब साथ रैक में लगी कुछ बोतलें एवं चौतीस हजार […]
कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के महादेव चौक स्थित शराब की दुकान में अज्ञात अपराधियों ने सेल्स मैन को बंधक बना कर नगदी सहित लाखों का शराब ले उड़ा. इससे संबंधित एक आवेदन धीरेंद्र कुमार ने स्थानीय थाना में दिया है. इामें एक सौ इकतीस कार्टून विदेशी शराब साथ रैक में लगी कुछ बोतलें एवं चौतीस हजार रुपये नगदी भी उड़ा लेने की जानकारी दी है. आवेदन के अनुसार एक पिकअप वैन से आये आठ से दस की संख्या में अपराधियों ने पहले तो सैल्स मैन को रजाई से ढक दिया. साथ ही दोनों के हाथ और पैर बांध डाले. इसके बाद इस घटना को अंजाम दिया. वैसे इस घटना के संदर्भ में पुलिस कई तरह के सवालिया निशान खड़ी कर रही है. इसमें इतनी बड़ी संख्या में शराब को एक साथ उड़ा लेना एवं इससे संबंधित जानकारी इतनी देर से दिया जाना तर्क संगत नहीं लग रहा है. वैसे पुलिस आवेदन के आधार पर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार का बताना है कि एक से दो दिनों के भीतर पुलिस मामले की तह तक पहुंच जायेगी. इसके बाद ही नतीजे पर पहुंच पाना संभव होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










