हरी चादर योजना को ले बीएओ ने दिये निर्देश
मोरवा. प्रखंड कृषि पदाधिकारी लोकनाथ ठाकुर ने सभी किसान सलाहकारों एवं समन्वयकों को निर्देश दिया है कि अपने पंचायतों के सभी किसानों से संपर्क कर हरी चादर योजना 2014-15 अंतर्गत गरमा मूंग, ढैंचा एवं सनई आदि की खेती हेतु अनुदानित दर पर बीज प्राप्त करने के लिए सभी किसानों को रजिस्ट्रेशन करायें. ताकि भविष्य में […]
मोरवा. प्रखंड कृषि पदाधिकारी लोकनाथ ठाकुर ने सभी किसान सलाहकारों एवं समन्वयकों को निर्देश दिया है कि अपने पंचायतों के सभी किसानों से संपर्क कर हरी चादर योजना 2014-15 अंतर्गत गरमा मूंग, ढैंचा एवं सनई आदि की खेती हेतु अनुदानित दर पर बीज प्राप्त करने के लिए सभी किसानों को रजिस्ट्रेशन करायें. ताकि भविष्य में चलने वाले योजनाओं का लाभ दिया जा सके. बीएओ ने बताया कि इस योजना के तहत ”पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर किसानों को लाभान्वित करने का प्रस्ताव रखा गया है. जिन किसान बंधुओं का रजिस्ट्रेशन बिहार सरकार कृषि विभाग के साइट पर उपलब्ध नहीं होगा वे लाभ से वंचित समझे जायेंगे. इसके लिए आप अपने कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार से संपर्क स्थापित कर ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










