मंत्री ने किया बांध उंचीकरण कार्य का उद्घाटन
विभूतिपुर . बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को प्रखंड के सिंघियाघाट पुल के निकट बूढी गंडक नदी के दक्षिण दिशा से नरहन पुल तक बांध का उंची व ईंटकरण कार्य का उद्घाटन किया. यह कार्य 5 करोड़ 70 लाख रुपये के खर्च से पूरा होगा. मौके पर स्थानीय विधायक […]
विभूतिपुर . बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को प्रखंड के सिंघियाघाट पुल के निकट बूढी गंडक नदी के दक्षिण दिशा से नरहन पुल तक बांध का उंची व ईंटकरण कार्य का उद्घाटन किया. यह कार्य 5 करोड़ 70 लाख रुपये के खर्च से पूरा होगा. मौके पर स्थानीय विधायक राम बालक सिंह, मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रमुख कृष्णा देवी, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद थे. वहीं क्षेत्र के साख मोहन गंगौली पुल के निकट बैती नदी के दोनों ओर तटबंध उंचीकरण सह सड़क निर्माण कार्य का भी मंत्री ने शिलान्यास किया. यह योजना 5 करोड़ 95 लाख रुपये के खर्च से पूरा किया जायेगा. अध्यक्षता तरुण कुमार सिंह ने की. सभा को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री ने कहा कि विभूतिपुर क्षेत्र के लोगों से उनकी निकटता रही है. वे इस प्रखंड की जनता के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. इस अवसर पर राम बहादुर सिंह, रामनारायण सिंह, नरेश कुमार प्रभाकर, अशोक कुमार सिंह, जिला पार्षद सरिता कुमारी, लाल बाबू सिंह, राजीव कुमार मिश्र, हरेराम दास आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










