तीस लाख की लागत से सड़कों का उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत मंगलवार को तीस लाख की लागत से सड़कों का उद्घाटन विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया. उन्होंने कहा कि सड़क व पुल पुलियों का निर्माण समाज के लिए विकास का आयना है. सभी सड़कों को उच्च स्तरों से बनाया जायेगा. इसके साथ ही इनके निर्माण की देखरेख भी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजना के तहत मंगलवार को तीस लाख की लागत से सड़कों का उद्घाटन विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया. उन्होंने कहा कि सड़क व पुल पुलियों का निर्माण समाज के लिए विकास का आयना है. सभी सड़कों को उच्च स्तरों से बनाया जायेगा. इसके साथ ही इनके निर्माण की देखरेख भी की जायेगी. इन सड़कों में जितवारपुर चौथ में अलबसीर एकेडमी के पास पीसीसी, एमडीआर से दास टोला तक, रामपुर केशोपट्टी में सामुदायिक भवन के पास पीसीसी सड़क बनायी गयी है. वहीं मुकुंदनपुर आदि शामिल हैं. मौके पर उमेश प्रसाद यादव, मन्नु पासवान, राम कुमार राय, चंदन कुमार, गिरिश रजक, महेश राय, मो. अजहर आलम, अशोक साह, विश्वनाथ साह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन