विद्यापतिनगर में ट्रैक्टर की ट्रॉली से दबकर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के शेरपुर पंचायत भवन के पास विद्यापतिनगर बछवाड़ा सड़क पर सोमवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर एक पैंतीस वर्षीय युवक की मौत हो गयी़ मृतक की पहचान विभूतिपुर प्रखंड के देसरी पंचायत अंतर्गत पकाही गांव के फग्गु सदा के पुत्र रामू सदा के रूप में की गयी है़ युवक छह ग्रामीण […]

विज्ञापन
विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के शेरपुर पंचायत भवन के पास विद्यापतिनगर बछवाड़ा सड़क पर सोमवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर एक पैंतीस वर्षीय युवक की मौत हो गयी़
मृतक की पहचान विभूतिपुर प्रखंड के देसरी पंचायत अंतर्गत पकाही गांव के फग्गु सदा के पुत्र रामू सदा के रूप में की गयी है़ युवक छह ग्रामीण के साथ हरपुर बोचहा गांव के राम प्रताप सदा के घर भतीजी के लिये वर तलासने जा रहे थ़े
सभी साइकिल पर सवार थ़े रास्ते में शेरपुर गांव के पास बछवाड़ा की ओर से इंट लदा ट्रैक्टर से ठोकर लगने के कारण वह ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे चला गया़ दब जाने के कारण मौके पर उसकी मौत हो गयी.
स्थानीय मुखिया नीजू कुमारी व उनके पति अजय कुमार साह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी़ तब तक घटना को अंजाम देने वाला ट्रैक्टर फरार हो गया था़ हालांकि स्थानीय पुलिस लोगों के बताये दिशा में आरोपित चालक व ट्रैक्टर के धर पकड़ में जुट गयी है़ घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दी गयी है़ समाचार प्रेषण तक घर वालों के इंतजार में शव पड़ा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन