दखल देहानी के लिए पर्चाधारक करेंगे अनशन
वारिसनगर. एक तरफ सरकार ऑपरेशन भूमि दखल देहानी का अभियान चला कर राज्य के पर्चाधारियांे को उसके जमीन पर दखल कब्जा कराने पर जोर दे रही है. वहीं प्रखंड क्षेत्र के मनियारपुर गांव का एक पर्चाधारक अपने जमीन पर दखल देहानी करवाने के लिए पदाधिकारियों के यहां चक्कर लगाते हुए थक हारकर 21 जनवरी को […]
वारिसनगर. एक तरफ सरकार ऑपरेशन भूमि दखल देहानी का अभियान चला कर राज्य के पर्चाधारियांे को उसके जमीन पर दखल कब्जा कराने पर जोर दे रही है. वहीं प्रखंड क्षेत्र के मनियारपुर गांव का एक पर्चाधारक अपने जमीन पर दखल देहानी करवाने के लिए पदाधिकारियों के यहां चक्कर लगाते हुए थक हारकर 21 जनवरी को प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने का पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया है. इस संबंध में उक्त गांव के मो वकील का बताना है कि इन्हें मनियारपुर गांव के पुराना खेसरा नंबर 155 व नया खेसरा नंबर 144 का बासगीत परचा दिया गया था. उस जमीन को मिल्की सिमान मो. जयउल्ला उर्फ कालो ने अतिक्र मण कर रखा है. इसके दखल देहानी के लिए जिलाधिकारी के यहां से कई बार अंचलाधिकारी को पत्र भी निर्गत किया गया है. बावजूद कोई भी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने 21 जनवरी से प्रखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने की बातें कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










