डेढ़ माह पूर्व अपहृत लड़की बरामद
लड़की ने अपहरण की घटना से किया इनकारवारिसनगर. थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से डेढ़ माह पूर्व अपहृत लड़की को पुलिस ने शनिवार की संध्या किशनपुर स्टेशन से बरामद किया. ज्ञात हो कि विगत 24 नवंबर को उक्त गांव के एक व्यक्ति ने थाने में अपनी नतिनी का अपहरण कर लिये जाने की प्राथमिकी दर्ज […]
लड़की ने अपहरण की घटना से किया इनकारवारिसनगर. थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव से डेढ़ माह पूर्व अपहृत लड़की को पुलिस ने शनिवार की संध्या किशनपुर स्टेशन से बरामद किया. ज्ञात हो कि विगत 24 नवंबर को उक्त गांव के एक व्यक्ति ने थाने में अपनी नतिनी का अपहरण कर लिये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें उन्होंने सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना के अंशु साह व विकास साह सहित वारिसनगर बाजारवासी मुकेश साह व कैलाश भगत को आरोपित किया था. वहीं गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने अपहृता को किशनपुर स्टेशन बाजार से बरामद किया. थानाध्यक्ष का बताना था कि उक्त अपहृता का बताना है कि वारिसनगर के बाबूपुर निवासी सुदीन राय के पुत्र अजीत राय संग आंध्रप्रदेश के काबूली स्थित एक मंदिर में 19 दिसंबर को स्वेच्छा से शादी कर ली हूं व अजीत वहीं एक डेयरी में काम करता है. इन्होंने अपहृता के स्वास्थ्य परीक्षण व न्यायालय में 164 के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की बातें कही है.काम किसी का नाम किसी कावारिसनगर के बाबुपुर गांव का यह नाटकीय अपहरण कांड काम किसी का और नाम किसी का वाली कहावत को पूर्णत: चरितार्थ करता है. उक्त अपहरण कांड में युवती के नाना ने जिस चार लोगों को आरोपित किया उसका संबंध इस कांड से है ही नहीं. अपहृता ने जिस अजीत के साथ घर से जाने व शादी करने की बातें कही है उसका दर्ज प्राथमिकी में कहीं नामोनिशान भी नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










