अगलगी में जलालपुर के दो लोग झुलसे

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 4 व 5 बीती रात घर में आग लगने से लाखों की हुई क्षति पिता व पुत्र बुरी तरह झुलसे मोहनपुर. ओपी के जलालपुर गांव में शनिवार की रात अचानक लगी आग में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. स्थानीय लोगों ने आपसी मदद से आग पर काबू […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 4 व 5 बीती रात घर में आग लगने से लाखों की हुई क्षति पिता व पुत्र बुरी तरह झुलसे मोहनपुर. ओपी के जलालपुर गांव में शनिवार की रात अचानक लगी आग में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. स्थानीय लोगों ने आपसी मदद से आग पर काबू पाया. इस क्रम में दो लोग बुरी तरह झुलस गये. इनका इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रात करीब 10.30 बजे अचानक टोले के लोगों की नजर देवकी महतो के घर से उठने वाली आग के लपट पर पड़ी. जब तक लोग आग बुझा पाते देवकी महतो (60) व उनका पुत्र रमेश महतो (35) बुरी तरह से झुलस गया. लोगों का कहना है कि अत्यधिक ठंड के कारण लोग अपने घरों में सो रहे थे. इसी बीच आग की उठ रही लपट पर वे सजग हुए. इस घटना में घर में रखे सामान जल गये. वैसे इस घटना को लेकर कई तरह के कयास भी लगाये जा रहे हैं. समाचार प्रेषण तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि आग लगने की वजह क्या है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन