रांची से भटका बालक मामा के हवाले
समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन के 6 नवंबर प्लेटफॉर्म पर रो रहे बालक को स्टेशन अधीक्षक सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने अपने चैंबर में लाकर पूछताछ की. इस क्रम में पता चला कि बालक रांची से भटक कर समस्तीपुर पहुंच गया है. उसका नाम मो. मुमताज (10) है. उसका बताना था कि अपने घर से वह मदरसा में […]
समस्तीपुर. स्थानीय जंकशन के 6 नवंबर प्लेटफॉर्म पर रो रहे बालक को स्टेशन अधीक्षक सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने अपने चैंबर में लाकर पूछताछ की. इस क्रम में पता चला कि बालक रांची से भटक कर समस्तीपुर पहुंच गया है. उसका नाम मो. मुमताज (10) है. उसका बताना था कि अपने घर से वह मदरसा में पढ़ने के लिए चला था. लेकिन वह मदरसा नहीं जाकर किसी ट्रेन में सवार हो गया और समस्तीपुर पहुंच गया. यहां उसे शहर की जानकारी नहीं मिलने के कारण ऊहापोह की स्थिति में आकर रोने लगा. इसी दौरान एसएस की नजर उस पर पड़ी. बालक का कहना है कि उसका मामा ताजपुर में रहता है. इसका नाम शहराबुद्दीन है. एसएस ने बालक को तत्काल प्रयास के हवाले कर दिया. बच्चे के बताये पता पर संपर्क साध कर प्रयास कर्मियों ने उसके मामा को बुला कर उसे सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










