पूर्व विधायक यशवंत चौधरी का निधन

Updated:
विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::::दलसिंहसराय. दलसिंहसराय के तीन बार विधायक रह चुके भाजपा नेता यशवंत कुमार चौधरी का शुक्रवार की रात उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया. जून 1923 में जन्मे स्व. चौधरी 92 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर सुनते ही उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा, भाजपा […]

विज्ञापन

फोटो फारवार्ड :::::दलसिंहसराय. दलसिंहसराय के तीन बार विधायक रह चुके भाजपा नेता यशवंत कुमार चौधरी का शुक्रवार की रात उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया. जून 1923 में जन्मे स्व. चौधरी 92 वर्ष के थे. उनके निधन की खबर सुनते ही उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी. एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी, चंद्रकांत चौधरी, शंशांक प्रियदर्शी, संजय सोनी, प्रो. जयनारायण चौधरी, अरुण गुप्ता, अरुण प्रसाद, चांद मुसाफिर, शंभू प्रसाद साह समेत सैकड़ों गणयमान्य लोगों ने उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये. शनिवार को बेगूसराय के सिमरिया गंगा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. बड़े पुत्र विजयवंत कुमार चौधरी ने मुखाग्नि दी. बलवंत कुमार चौधरी, सामंत कुमार चौधरी, जयंत चौधरी, प्रियवंत चौधरी, सतवंत चौधरी, उदयवंत चौधरी, निशांत चौधरी, उज्जवल चौधरी समेत अन्य सदस्यों व शुभचिंतकों ने अंत्येष्टि संस्कार में हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन