हत्याकांड मामले में अभियुक्त के तरफ से भी दर्ज हुई प्राथमिकी
वारिसनगर. क्षेत्र के मोगलानीचक गांव में मंगलवार के सुबह मसजिद की जमीन को लेकर हुए हत्याकांड के मामले में आरोपित के तरफ से भी एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी है. इसमें मारपीट कर लूटपाट करने की बातें कहते हुए 18 लोगों को नामजद किया गया है. इस बाबत मोगलानीचक निवासी मो. कमरे आलम […]
वारिसनगर. क्षेत्र के मोगलानीचक गांव में मंगलवार के सुबह मसजिद की जमीन को लेकर हुए हत्याकांड के मामले में आरोपित के तरफ से भी एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी गयी है. इसमें मारपीट कर लूटपाट करने की बातें कहते हुए 18 लोगों को नामजद किया गया है. इस बाबत मोगलानीचक निवासी मो. कमरे आलम की पत्नी नसीवुन निशां ने एक प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है.
इनका बताना है कि मंगलवार की सुबह 7.30 बजे ग्रामीण मो. मोइन, मो. अजहर, अब्दुल करीम, मो. हबीब, एनुल, कमरूल उर्फ भुट्टा खां सहित 18 के अलावे अन्य लोग जुटकर घर पर पुराने केस की चर्चा करते हुए मिट्टी भरकर जमीन को मसजिद में मिलाने की बातें करने लगे. मेरे द्वारा जमीन पर टाइटल सूट की बातें करने व मना करने पर सबांे ने मिलकर मारपीट की. किसी तरह जान बचाकर घर में भागने पर सभी जबरदस्ती घर में घुस गये व नगद 75 हजार रु पये व जेवरात लूट लिये. विरोध करने पर घर के कई लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिये.
जाने के समय तंबाकू का तीन गांठ भी लूट लिये. ईंट पत्थर से वार कर कई लोगों को घायल कर दिया. इन्होंने इसमें 10 लाख के क्षति पहुंचाने की बातें कही. थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है व जांच की बातें कही है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










