हंगामे की भेंट चढ़ी सेविका चयन की प्रक्रिया
खानपुर. प्रखंड अंतर्गत खैरी पंचायत के वार्ड सं. 9 में आयोजित आम सभा हंगामें की भेंट चढ़ गयी जिस कारण सेविका-सहायिका की बहाली किये बिना पदाधिकारी को बैरंग वापस होना पड़ा. जानकारी के अनुसार पंचायत मुख्यालय परिसर में आम सभा के लिए सैकड़ों लोग उपस्थित हुए. पंजी पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया शुरू होती ही कि […]
खानपुर. प्रखंड अंतर्गत खैरी पंचायत के वार्ड सं. 9 में आयोजित आम सभा हंगामें की भेंट चढ़ गयी जिस कारण सेविका-सहायिका की बहाली किये बिना पदाधिकारी को बैरंग वापस होना पड़ा. जानकारी के अनुसार पंचायत मुख्यालय परिसर में आम सभा के लिए सैकड़ों लोग उपस्थित हुए. पंजी पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया शुरू होती ही कि इसी बीच अभ्यर्थियों के अभिभावकों व अन्य लोगों ने पदाधिकारी से किसका चयन किया जाना है. इसकी जानकारी स्पष्ट करने का दबाव बनाने लगा. पदाधिकारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया कि पहले चयन की प्रक्रिया आरंभ होने दें, लेकिन लोग नहीं माने और हंगामा करने लगे. लोगों ने आपस में ही जमकर हाथापाई भी की. स्थिति को बिगड़ते देख सीडीपीओ ने चयन की प्रक्रिया को स्थगित कर दी. सीडीपीओ किरण श्रीवास्तव से पूछने पर बताया कि सेविका के लिए 6 व सहायिका के लिए 3 आवेदन प्राप्त हुए थे. वार्ड 8 व 9 को लेकर अपना अपना दावा पेश करने लगे एवं आपस में ही भीड़ गये. जबकि नियमानुसार वार्ड संख्या नौ के लिए चयन होना था. जिसमें वरीयता सूची व अहर्ता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जानी है. हंगामे के कारण बहाली स्थगित करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










