कम्युनिष्ट पार्टी का अंचलस्तरीय सम्मेलन

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर. प्रखंड में पहली बार भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने दस्तक दी. वैसे तो भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के छोटे बड़े धरना प्रदर्शन होते रहते हैं, लेकिन पहली बार अंचल परिषद मोहनपुर में अंचलस्तरीय सम्मेलन दशहरा बालूपरद्घ में सम्पन्न हुआ. जिसके अध्यक्षता प्रेम कुमार राय व संचालन एटक के सचिव रामविलास शर्मा तथा झंडोत्तोलन प्रयाग चन्द मुखिया […]

विज्ञापन

मोहनपुर. प्रखंड में पहली बार भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने दस्तक दी. वैसे तो भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के छोटे बड़े धरना प्रदर्शन होते रहते हैं, लेकिन पहली बार अंचल परिषद मोहनपुर में अंचलस्तरीय सम्मेलन दशहरा बालूपरद्घ में सम्पन्न हुआ. जिसके अध्यक्षता प्रेम कुमार राय व संचालन एटक के सचिव रामविलास शर्मा तथा झंडोत्तोलन प्रयाग चन्द मुखिया ने किया. प्रो. रामेश्वर राम यादव ने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि कम्युनिष्ट पार्टी का राज्य के निस्वार्थ विकास पहली मांग है. एटक के राष्ट्रीय नेता भागवत प्रसाद सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर पप्पू दास, सुरेश कुमार, चितरंजन कुमार, जय भगवान, रामबालक दास, धनेश्वरी देवी, चिन्ता देवी, मीणा देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन