पंचायतों में राजस्व शिविर की तिथि घोषित
दलसिंहसराय . अंचल के सोलह पंचायतों में राजस्व शिविर आयोजन की तिथि निर्धारित कर दी गई है. सीओ विजय कुमार तिवारी की ओर से जनवरी-मार्च के बीच सभी पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाना है. जारी सूची के मुताबिक, पहले दिन छह जनवरी को रामपुर-जलालपुर व अजनौल पंचायत का शिविर पंचायत भवन रामपुर जलालपुर […]
दलसिंहसराय . अंचल के सोलह पंचायतों में राजस्व शिविर आयोजन की तिथि निर्धारित कर दी गई है. सीओ विजय कुमार तिवारी की ओर से जनवरी-मार्च के बीच सभी पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाना है. जारी सूची के मुताबिक, पहले दिन छह जनवरी को रामपुर-जलालपुर व अजनौल पंचायत का शिविर पंचायत भवन रामपुर जलालपुर में प्रस्तावित था. मगर इसमें सिर्फ रामपुर जलालपुर के ही लोग पहुंच सके. 13 जनवरी को पांड़ पंचायत में, 20 जनवरी को मोख्तियारपुर सलखन्नी पंचायत भवन में संबंधित पंचायतों के राजस्व शिविर होंगे. 27 जनवरी को मध्य विद्यालय शाहपुर पगड़ा में चकबहाउद्दीन व बसढिया पंचायत का, 3 फरवरी को नगरगामा, 10 फरवरी को केवटा व 17 फरवरी को हरिशंकरपुर पंचायतों का उनके पंचायत भवनों में शिविर होगी. 24 फरवरी को पगड़ा व नवादा पंचायत का पंचायत भवन सह मध्य विद्यालय पगड़ा में, 3 मार्च को बुलाकीपुर, 10 मार्च को कमरॉव व 17 मार्च को मालपुर पुरवारीपट्टी पंचायतों की शिविर उनके पंचायत भवनों में होगी. वहीं 24 मार्च को बम्बैया हरलाल पंचायत का मध्य विद्यालय बम्बैया हरलालडीह व 31 मार्च को सुल्तानपुर घटहों पंचायत का उनके पंचायत भवन में राजस्व शिविर निर्धारित व प्रस्तावित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










